जुगाड़ का चचरी टूटा, जाम से राहगीर परेशान

बेलदौर : बुधवार को झमाझम बारिश के कारण जुगाड़ पुल के बांस के चचरी टुटने से दिन में दो घंटे तो शाम में तीन घंटे तक महाजाम की स्थिति बनी रही. कड़ी मशक्कत कर पुल संचालक जुगाड़ को दुरुस्त कर आवागमन बहाल कराते. लेकिन बारिश में भिंगने से कमजोर पड़ चुके जुगाड़ पर बिछाये गये […]
बेलदौर : बुधवार को झमाझम बारिश के कारण जुगाड़ पुल के बांस के चचरी टुटने से दिन में दो घंटे तो शाम में तीन घंटे तक महाजाम की स्थिति बनी रही. कड़ी मशक्कत कर पुल संचालक जुगाड़ को दुरुस्त कर आवागमन बहाल कराते. लेकिन बारिश में भिंगने से कमजोर पड़ चुके जुगाड़ पर बिछाये गये बांस की चचरी टूटने से कई घंटे तक परिचालन ठप रहा. इसके कारण पुल के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. वहीं जाम में फंसे पांव पैदल लोग बारिश में भिंगते रहे.
हालांकि दिन के 1 बजे पुल क्षतिग्रस्त हुई तो संचालक इसे दुरुस्त कर लगभग तीन बजे तक परिचालन शुरू कर दिया. इसके बाद छह बजे तक जुगाड़ पुल पर वाहन एवं पांव पैदल लोगों का आवागमन जारी रहा. लेकिन कुछ ही देर में उक्त स्थल की मरम्मत की गयी बांस की चचरी फिर क्षतिग्रस्त हो गयी. तंग आकर पुल संचालक परिचालन को पुरी तरह रोक कर मरम्मत कार्य में जुट गये. इस दौरान रिमझिम रिमझिम बारिश होती रही. लोग पुल दुरुस्त होने की आस में भिंगते रहे. शाम होने के कारण नौका परिचालन भी नहीं हो रहा था. इसके अलावे बारिश के कारण उत्तरी छोर का एप्रोच पथ दलदली हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




