खगड़िया में किशोरी से दुष्कर्म, एक घंटे के अंदर तीनों आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 07 Jun 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र के भिरयाही पोखर के पास बहियार में मंगलवार रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में तीन किशोर शामिल थे. सभी आरोपित की उम्र 16 वर्ष से कम बतायी जा रही है. पीड़ित किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. […]
विज्ञापन
खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र के भिरयाही पोखर के पास बहियार में मंगलवार रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना में तीन किशोर शामिल थे. सभी आरोपित की उम्र 16 वर्ष से कम बतायी जा रही है. पीड़ित किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. पीड़िता के फर्द बयान पर आरोपित तीनों किशोरों को पुलिस ने मामला दर्ज होने के एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.
परिजनों को सड़क किनारे मिली किशोरी
भिरयाही गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की देर शाम गांव में चल रहे रामधुनी यज्ञ को देखने जा रही थी. इसी दौरान गांव के ही तीन लड़के उसे पकड़ कर बहियार में ले गये. पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष को दिये बयान में कहा है कि एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दोनों आरोपित उसे पकड़ कर खेत ले गये थे.
देर होने पर परिजनों ने किशोरी की खोजबीन शुरू की, तो उसे जख्मी अवस्था में सड़क किनारे पाया गया. प्रभारी महिला थानाध्यक्ष वीणा देवी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर, एसपी ने बताया कि तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पीडी ट्रायल चला कर उन्हें सजा दिलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट दाखिल किया जायेगा.
स्पीडी ट्रायल चला कर दिलायी जायेगी सजा
मोरकाही थाना क्षेत्र के भिरयाही गांव की घटना
रामधुनी यज्ञ देखने जा रही थी किशोरी
सदर अस्पताल में
चल रहा इलाज
स्पीडी ट्रायल चला कर दिलायी जायेगी सजा
मोरकाही थाना क्षेत्र के भिरयाही गांव की घटना
रामधुनी यज्ञ देखने जा रही थी किशोरी
सदर अस्पताल में
चल रहा इलाज
दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज होने के एक घंटे के अंदर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सात दिनों के अंदर आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया जायेगा. स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपितों को सजा दिलायी जायेगी.
मीनू कुमारी, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




