खगड़िया : महिला की हत्या कर शव फेंका
Updated at : 06 Jun 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कासीमपुर में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक में फेंक दिया. सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर मृतका रूबी कुमारी के पिता के आवेदन पर उसके पति आजाद कुमार पटेल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने बताया है […]
विज्ञापन
खगड़िया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कासीमपुर में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक में फेंक दिया. सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर मृतका रूबी कुमारी के पिता के आवेदन पर उसके पति आजाद कुमार पटेल पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने बताया है कि कासीमपुर पंचायत के धूनिमा गांव निवासी आजाद कुमार पटेल से अपनी पुत्री की शादी करायी थी. शादी के बाद से उसकी बेटी को आजाद परेशान करता था. शुक्रवार को आजाद ने उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देेने के बाद रूबी के शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया गया. थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर कासीमपुर पंचायत के धूनिमा गांव निवासी मृतका के पति आजाद कुमार पटेल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कासीमपुर की घटना
बूढ़ी गंडक में फेंक दिया शव
पिता ने मृतका के पति के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




