संदेहास्मद स्थिति में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 22 Mar 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्मद स्थिति में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

संदेहास्मद स्थिति में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मृतक की पत्नी मायके में थी, खेत में बरामद किया गया शव कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पंचायत अंतर्गत मरवा गांव वार्ड चार में संदेहास्मद स्थिति में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बबलू मुर्मू के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी पूनम देवी जो पिछले 10 दिनों से मायके गई हुई थी, बदहवास हालत में गांव पहुंची. पूनम देवी ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिली कि उनके पति का शव मक्का के खेत में पड़ा हुआ है. यह खबर सुनते ही वह मायके से तुरंत गांव के लिए रवाना हो गईं. गांव पहुंची तो पति का शव मिला. वहीं शव देखकर वह बेसुध हो गईं और जोर-जोर से विलाप करने लगीं. पूनम देवी ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी. ऐसे में उनकी मौत कैसे हुई यह अब भी एक सवाल बना हुआ है. कहा, उन्हें इस घटना की पूरी सच्चाई नहीं पता है और वे लगातार रोते हुए न्याय की गुहार लगा रही हैं. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बबलू मुर्मू पास के अधनिर्मित मकान की छत पर चढ़ रहे थे. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े. गिरने के बाद गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना कोढ़ा थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी और करीब दो वर्ष की एक मासूम बच्ची को छोड़ गया हैं. परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से घर में आर्थिक और भावनात्मक संकट गहरा गया है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छत से गिरने का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन