बाबा बिसुरात पूजा पर अंर्तराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाया दांव

प्रखंड क्षेत्र के मलेनियां गांव स्थित बाबा बिसुरात पूजा व मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया.
कुरसेला. प्रखंड क्षेत्र के मलेनियां गांव स्थित बाबा बिसुरात पूजा व मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया. पूजा आयोजन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर बाबा बिसुरात की पूजा अर्चना की. श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर के समीप ध्वजारोहन किया. बाबा बिसुरात पूजा पर हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से आसपास का माहौल भक्ति भाव से ओत प्रोत बना हुआ है. प्रतिवर्ष के भांति इस साल बिसुरात मेला परिसर में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक विजय सिंह ने जिला परिषद उमेश यादव की उपस्थिति में फीता काट कर किया. कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश बनारस के अभिजीत पहलवान व लखनऊ के इमराम पहलवान के बीच हुआ. इसके बाद नीतीश कुमार मजदिया, खगेश कुमार मलेनिया के बीच प्रतियोगिता हुआ. तीसरे राउंड में विश्वजीत पहलवान बनारस और प्रीतम कुमार खगड़िया के बीच कुश्ती प्रतियोगिता किया गया. जिसमे विश्वजीत पहलवान खगड़िया के पहलवान को पटकनी देकर विजेता बना. चौथे राउंड में संजय पहलवान बलिया व मेरठ के आलोक पहलवान के बीच कुश्ती खेला गया. इसी तरह रिपु पहलवान गाजीपुर और बनारस के राजकुमार के बीच कुश्ती किया गया. उसके बाद आशु बनारस और गोरखपुर चंदन के बीच कुश्ती का मुकाबला किया गया. मथुरा के धर्मवीर व लालू गाजीपुर के बीच कुश्ती हुआ. कुश्ती में पहलवानों एक से बढ़ कर एक दांव के जोहर आजमाये गये. अखाड़े में महिला पहलवानों के बीच मुकावले मे कुश्ती दांव के करतब दिखाया गया. आयोजन समिति ने बताया कि नेपाल के कई पहलवान अखाड़े में उतर कर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मेला समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता दिनेश्वर मंडल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष योगेन्द्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, लोजपा नेता विनोद पासवान, कुश्ती संचालन कर्ता तुलसी मंडल, दिलीप मंडल सहित पूजा आयोजन समिति के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




