ललियाही बड़ी ईदगाह में उमड़ी नमाज अदा करने उमड़े नमाजी

ललियाही बड़ी ईदगाह में उमड़ी नमाज अदा करने उमड़े नमाजी
उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद पर्व कटिहार ईद का पर्व बड़े ही उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की. ललियाही बड़ी ईदगाह में नमाज को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में लोग जुटे. भीड़ इतनी अधिक थी कि ईदगाह परिसर छोटा पड़ गया और कई नमाजियों को बाहर सड़कों पर नमाज अदा करनी पड़ी. इमाम साहब ने दो बार नमाज अदा कराई, ताकि सभी अकीदतमंद नमाज में शामिल हो सकें. मौलाना मुफ्ती रजाउल हक अशरफी ने नमाज अदा कराई और लोगों को नेक रास्ते पर चलने का संदेश दिया. नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी. कई नमाजियों की आंखें नम हो गईं. जिन्होंने अपने गुनाहों की माफी और खुदा की रहमत की दुआ की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं. इमाम साहब ने अपने संदेश में कहा कि ईद केवल खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश भी देती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गरीबों और जरूरतमंदों को भी अपनी खुशियों में शामिल करें, तभी ईद का असली मकसद पूरा होगा. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में ईदगाह कमेटी के सचिव मो मिस्टर, कोषाध्यक्ष मो रमजानी अंसारी, उपमेयर मंजूर खान, मो जाहिद आदि की अहम भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










