भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के निधन पर कार्यकताओं में शोक

Updated at : 10 May 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के निधन पर कार्यकताओं में शोक

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के निधन पर कार्यकताओं में शोक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार भाजपा कटिहार के वरिष्ठ नेता सह भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चमकलाल सिंह के असमायिक निधन पर भाजपा में शोक है. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर कई दायित्वो का निर्वहन कर चुके थे. उनके असामयिक निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षती पहुंची है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि कटिहार भाजपा परिवार चमक लाल सिंह के रुप में बेहतर नेता एक कुशल कार्यकर्ता को खोया है. उनकी भारपाई करना बहुत मुश्किल है. निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा आदि ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन