बिजली के तार के चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से घायल

Updated at : 12 Sep 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली के तार के चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से घायल

बिजली के तार के चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी बस्ती में शुक्रवार को मकान निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. छत में सेंटरिंग के लिए सरिया (छड़) बांधने का कार्य कर रहे एक मजदूर अचानक बिजली की चपेट में आ गया. मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मजदूर की पहचान अहद, पिता नियाज, बड़ी भंडार, थाना भवानीपुर, जिला पूर्णिया निवासी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मकान में ढलाई कार्य के लिए सरिया बांधने के क्रम में बिजली तार की चपेट में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ. मजदूर करंट लगने से छत पर ही घायल होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. लोगों ने घायल के परिजनों को दे दी है. फिलहाल घायल मजदूर का पूर्णिया के हायर सेंटर में इलाज चल रहा है. लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण स्थलों पर बिजली सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. छह शराबी गिफ्तार प्राणपुर थाना क्षेत्र के अमडोल चौक से प्राणपुर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान एक साथ छह शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र के अमडोल चौक से संध्या गश्ती के दौरान एक साथ छह शराबियों को प्राणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कटिहार जेल भेज दिया गया है. प्राणपुर थाना क्षेत्र में प्राणपुर पुलिस के द्वारा मध निषेध अभियान के तहत शराब तस्कर एवं शराबियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाने पर शराब तस्कर एवं शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है. विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर सेक्टर के साथ बैठक की – मतदान केन्द्र की जांच रिपोर्ट दो दिन में सौंपने का निर्देश बरारी बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में बरारी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए मतदान सेक्टर के साथ बैठक में कई निदेश दिये गये. बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार, बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, सेमापुर ओपीध्यक्ष राम शंकर कुमार एवं प्रखंड के 25 सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक कर बताया गया कि विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी चल रही है.सभी मतदान केन्द्रों की जांच करना सुनिश्चित किया जाना है. सेक्टर को निर्देश दिया संवेदनशील बूथ एवं अति संवेदनशील बूथ को चिन्हित करना है. मतदान केन्द्रों पर कमजोर मतदाता की पहचान करनी है. वैसे कमजोर मतदाता जिन्हें मतदान करने से रोका जाता हो वैसे व्यक्ति की पहचान कर दो दिनों में प्रतिवेदन सभी सेक्टर कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया. सेक्टर पदाधिकारी मोहन यादव, मिथुन कुमार, सुकांत कुमार सिंह, राजीव कुमार, आशीष कुमार, हाजी, शंकर, शशि रंजन, पिंकू पासवान सहित सेक्टर पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन