मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने पर कार्य बाधित

Updated at : 15 Dec 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने पर कार्य बाधित

मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने पर कार्य बाधित

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा योजना से निर्माण के बाद मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत में विकास कार्य बाधित है. कुछ योजनाओं में मजदूरों का भी भुगतान नहीं हुआ है. सीमेंट, बालू , कंक्रीट आदि मेटेरियल की भी राशि बकाया है. राशि का भुगतान नहीं होने पर प्रतिनियुक्त भेंडर के द्वारा मेटेरियल देने से इंकार करने के कारण पंचायत में मनरेगा योजना से विकास कार्य बाधित हो रहा है. छह माह पहले योजना पूर्ण होने के बाद भी अब तक मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आक्रोश जताते हुए कहा की राशि का शीघ्र भुगतान नहीं होता है तो विवश होकर मनरेगा योजना से काम नहीं करने की बात कही. डीपीओ से शीघ्र भुगतान की मांग की है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा की राशि भुगतान के अभाव में पंचायतों में दूसरी योजना का शुभारंभ नहीं हो पाने के कारण विकास बाधित है. साथ ही मजदूरों को काम नहीं मिलने से रोजगार के लिए पलायन करने को विवस होना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन