संवाद कार्यक्रम मेंमहिलाओं ने लिया बदलाव का संकल्प

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम मेंमहिलाओं ने लिया बदलाव का संकल्प

संवाद कार्यक्रम मेंमहिलाओं ने लिया बदलाव का संकल्प

विज्ञापन

शौचालय, शिक्षा, रोजगार व सामाजिक कुरीतियों पर हुई चर्चा प्रतिनिधि, कोढ़ा प्रखंड के बिसरिया पंचायत के शिशिया गांव में आकृति जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के 51 ग्राम संगठनों की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी. महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया. इसके अलावा महिलाओं ने अपने गांवों और समुदायों में बदलाव लाने की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर लेने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान महिला प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. इनमें महिला आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सीएम महिला उद्यमी योजना, उज्ज्वला योजना और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 प्रमुख हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन