आईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की पड़ताल, लोगों से की पूछताछ

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
आईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की पड़ताल, लोगों से की पूछताछ

आईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की पड़ताल, लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन

दादी- पोती को गोली मारकर घायल करने के चार आरोपित गिरफ्तार- आरोपित के घर तोड़फोड़ व आगजनी मामले में दूसरे पक्ष से नौ लोग गिरफ्तार फोटो कैप्शन- लोगों से पूछताछ करते आइजी पूर्णिया, एसपी व भारी संख्या पुलिस बल तैनात प्रतिनिधि, कदवा कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत के भोगांव कोठी गांव में बीती रात हुई गोलीबारी में दादी- पोती को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने व आरोपित के घर तोड़फोड़, आगजनी मामले की जांच आइजी ने की. इस मामले के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी डॉ विवेकानंद एवं एसपी शिखर चौधरी ने गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की गहन जांच कर लोगों से पूछताछ की. आइजी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. गोलीबारी में शामिल आरोपित सुनील साह और उसके परिवार के तीन सदस्य रंजीत साह, लवली सिंह एवं निशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे पक्ष की ओर से की गयी आगजनी तथा तोड़फोड़ में शामिल 9 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें मिथिलेश कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, तपन सिंह, प्रीतम सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत सिंह, चंदन सिंह, अमन कुमार सिंह पिता जय प्रकाश सिंह एवं अमन कुमार सिंह पिता महेश सिंह शामिल है. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. मामूली टक्कर से शुरू हुआ था विवाद घटना को लेकर घायल बुजुर्ग महिला जानकी देवी के पुत्र एवं घायल बच्ची अनुष्का कुमारी के पिता रोहित सिंह ने बताया कि उनका भाई बबलू सिंह जो वर्तमान में वार्ड संख्या 2 का वार्ड सदस्य है, जो बुधवार की रात साइकिल से मेला देखकर घर लौट रहा था. इसी दौरान सुनील साह के घर से शराब लेकर बाइक से निकल रहे एक युवक की टक्कर बबलू सिंह की साइकिल से हो गई. इसी टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया. आरोप है कि सुनील साह घर से बाहर निकलकर बबलू सिंह के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई और लोग वहां जुटने लगे तब सुनील साह घर के अंदर घुस गया. रोहित सिंह का आरोप है कि बाहर से शोर-शराबा होने पर सुनील साह ने घर के अंदर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में उनकी 11 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय माता जानकी देवी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई. तभी दोनों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है. फायरिंग के बाद उग्र भीड़ ने की थी आगजनी गोलीबारी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोली फायरिंग करने वाले आरोपित के टिन से बना हुआ एक घर तथा घर के पास रखे वाहनों पर आग लगा दिया. ग्रामीणों टिन का घर सहित 6 बाइक, एक ऑटो और एक कार में आग लगा दी. जिससे सभी वाहन और घर जलकर राख हो गया. साथ ही सुनील सिंह के आवासीय घर पर भी तोड़फोड़ किया. रोहित सिंह का कहना है कि उक्त सभी जले हुए कई वाहन उन लोगों के थे जो कथित रूप से सुनील साह से शराब लेने आते थे. उनका आरोप है कि सुनील साह उधारी नहीं चुकाने वालों के वाहन जबरन अपने पास रख लेता था. हालांकि इन बातों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. शराब तस्करी की चर्चा से उठे सवाल घटना के बाद गांव में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आरोपित का घर किसी शराब दुकान से कम नहीं है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद खुलेआम शराब बिक्री की बात सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़ा हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो इतनी बड़ी घटना टल सकती थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में पूरे दिन जुटी रही. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल पूरे गांव में नियंत्रण की स्थिति है. शराब माफिया से कमाई गई संपत्ति होगी जब्त, आइजी मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक डॉ विवेकानंद एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार शिखर चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. छानबीन के बाद पुलिस महानिरीक्षक डॉ विवेकानंद ने कहा कि बाइक से धक्का लगने के विवाद को लेकर आक्रोशित लोगों ने सुनील सह का घर घेर लिया था और सुनील साह के तरफ से गोलियां चलाई गई थी. जिसमें दो लोग जख्मी हो गए. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उनके घर को घेर लिया था तोड़फोड़ और आगजनी का कार्य उनके कामत पर हुई है. इस संबंध में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई परंतु पुलिस ने दृढ़तापूर्वक करवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित जान बचा लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस संबंध में दो केस दर्ज हुए हैं. एक जिनको गोली लगी उस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें सुनील साह सहित उनके तीन और सदस्य शामिल है. विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 9 व्यक्ति को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है. अन्य 6 को भी चिन्हित किया गया है और वीडियो के अनुसार अन्य सभी को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जायेगी. सुनील साह के द्वारा अवैध शराब तस्करी पर उन्होंने कहा कि ये जानकारी जांच के क्रम में मिली है सुनील साह के विरुद्ध चार से पांच केस पहले भी शराब की तस्करी करने और अवैध रूप से धन उपार्जन करने की जानकारी मिली है, हम लोग इसके विरुद्ध 107 बीएन एसएस की कार्रवाई करते हुए इनके द्वारा अवैध धनोपार्जन जो किया गया है. उसको जब्त करने की दिशा में करवाई करेंगे. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन