घात लगाये बैठे अपराधियों ने महिला को गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही मौत

Updated:
विज्ञापन
घात लगाये बैठे अपराधियों ने महिला को गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही मौत

थाना क्षेत्र की चनदहर पंचायत के खाडी गांव में मंगलवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को ताबरतोड़ पांच से छह गोली मारकर छलनी कर दिया

विज्ञापन

बलिया बेलौन की चनदहर पंचायत के खाडी गांव में वारदात के बाद भागे अपराधी

बलिया बेलौन.

थाना क्षेत्र की चनदहर पंचायत के खाडी गांव में मंगलवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को ताबरतोड़ पांच से छह गोली मारकर छलनी कर दिया. इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर बलिया बेलौन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम में मृतका नुजहत बानो (35 वर्ष) किसी काम से घर की गली में गयी थी. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने ताबरतोड गोली से हमला कर महिला की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद घर के पीछे से अपराधी फरार हो गये. किसी ने अपराधियों को नहीं देखा. मृतका पति सिकंदर की यह दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी के साथ वह दिल्ली में है. घर में केवल ससूर मौजूद थे. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने बताया कि मृतका लहुलुहान हो कर अचेत अवस्था में पड़ी थी. घटना की सूचना बलिया बेलौन थाना में दिये जाने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. घटना के हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अपराधियों की शिनाख्त करते हुए जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन