गड्ढों में तब्दील हुई काजीटोला-मथुरापुर सड़क

Author Arvind gupta|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फोटो - : बारसोई के काजीटोला चौक से शिवानंदपुर होते हुए मथुरापुर जाने वाली जर्जर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जमा बारिश का पानी | Prabhat Khabar Network

बारसोई की काजीटोला-मथुरापुर सड़क जर्जर होने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारसोई आबादपुर थाना क्षेत्र के काजीटोला चौक से शिवानंदपुर होते हुए मथुरापुर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है. करीब चार से पांच किलोमीटर तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी नजर आने लगती है. राहगीरों के लिए यह मार्ग किसी जोखिम से कम नहीं रह जाता. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलने में भारी परेशानी होती है. बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों के लिए इस रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. लोगों ने कहा, यह समस्या कोई नई नहीं, बल्कि वर्षों से बनी हुई है. न तो संबंधित पदाधिकारियों और न ही जनप्रतिनिधियों ने सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल की है. सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए काजीटोला चौक से शिवानंदपुर होते हुए मथुरापुर तक जाने वाली सड़क की अविलंब मरम्मत कराई जाय. ताकि लोगों को दुर्घटनाओं के खतरे व वर्षों से चली आ रही परेशानी से निजात मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन