बारसोई में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 20.480 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

बरामद विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं मध्य निषेध थाना की टीम। दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी के साथ जब्त शराब और पुलिस पदाधिकारी
कटिहार के बारसोई अनुमंडल में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.480 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मध्य निषेध थाना का यह अभियान जारी रहेगा.
कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल में मध्य निषेध थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 20.480 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पहली कार्रवाई में 13.980 लीटर शराब बरामद
मध्य निषेध थाना निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में जादेपुर निवासी राजीव राय (34) को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से रॉयल स्टैग 375 एमएल की 20 बोतल (7.500 लीटर) तथा ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल के 36 टेट्रा पैक (6.480 लीटर) सहित कुल 13.980 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई.
दूसरे तस्कर के पास से 6.500 लीटर शराब जब्त
एक अन्य कार्रवाई में आदमपुर निवासी सौगन परिहार (24) को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 6.500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की.
शराब तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ मध्य निषेध थाना का अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी और अवैध बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि शराब से जुड़े किसी भी अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरविंद गुप्ता
अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










