कोरगामा में प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, मकई खेत में मिला अर्धनग्न शव

Updated at : 14 Mar 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
कोरगामा में प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, मकई खेत में मिला अर्धनग्न शव

कोरगामा में प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, मकई खेत में मिला अर्धनग्न शव

विज्ञापन

कोरगामा में प्रेम-प्रसंग में महिला की हत्या, मकई खेत में मिला अर्धनग्न शव – ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर जतायी हत्या की आशंका हसनगंज जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के कोरगामा गांव में 35 वर्षीय एक महिला की प्रेम-प्रसंग में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हत्या कर शव को अर्ध नग्न अवस्था में उसके ही घर के पीछे मक्के की खेत में फेंक दिया. शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. प्रमुख प्रतिनिधि सहित मृतक महिला की मां मसोमात बिमला देवी, शीरा देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की शादी रटनी गांव में हुई थी लेकिन वह अपने मायके में ही रहती थी. गांव में एक युवक के घर झाड़ू-पोंछा का काम करती थी. उसी से अपना जिवोकोपार्जन चलाती थी. छह-सात साल से युवक से महिला का प्रेम-प्रसंग होने का भी आरोप लग रहा था. मृतका की मां ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से युवक की शादी की बात चल रही थी. इसलिए मेरी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों ने युवक पर ही हत्या कर शव को मक्का खेत में फेंक देने की आशंका जताई. मृतका की मां ने कहा इसी प्रेम-प्रसंग के कारण बेटी को पति ने छोड़ दिया था. तब से ही बेटी मायके में ही रहती थी. मृतका को पांच बच्चे हैं. जिसमें चार लड़की व एक लड़का है. एक लड़की की शादी हो चुकी है. हसनगंज थानाध्यक्ष निक्की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. पुलिस घटनास्थल पर बैरिकेटिंग कर हर पहलू पर लगातार जांच पड़ताल कर रही है. कहती है थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि घटना को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कांड संख्या 79/26 तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रतर कारवाई की जा रही है. साथ ही एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन