इंटरसिटी ट्रेन से उतरने में महिला प्लेटफार्म-ट्रेन के बीच फंसी, बची

इंटरसिटी ट्रेन से उतरने में महिला प्लेटफार्म-ट्रेन के बीच फंसी, बची
कटिहार कटिहार आरपीएफ की सूझबूझ के कारण एक महिला यात्री की जान बची. सोमवार की सुबह आरपीएफ पूर्व पोस्ट के कांस्टेबल प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री सुरक्षा ड्यूटी कर रहे थे. लगभग 04:45 बजे ट्रेन के प्रस्थान के समय 15701 सिलीगुड़ी इंटरसिटी केआईआर स्टेशन से एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की. वह अचानक फिसल गई और प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच फंस गयी. उनकी जान को गंभीर खतरा हो गया. घटना को देखते हुए, अमित ने बड़ी सूझबूझ के साथ यात्री की ओर दौड़े और उसका हाथ पकड़ते हुए सुरक्षित रूप से खतरे के क्षेत्र से दूर खींच लिया. उनकी समय पर और साहसी कार्रवाई के कारण, महिला यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया. एक गंभीर दुर्घटना को रोका गया. पूछताछ के दौरान महिला यात्री ने बताया कि वह गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गयी थी. उसे मालदा पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करनी थी. वह चलती ट्रेन से उतरने लगी और प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के बीच गैप में फंस गयी. गनीमत रही कि आरपीएफ ने अविलंब हाथ पकड़ कर उसे खींच लिया अन्यथा उसकी जान चली जाती. कांस्टेबल अमित का ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत प्रदर्शित की गई सतर्कता, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है. कटिहार आफ कार्यालय प्रभारी ईस्ट बिक्रम सिंह ने इस कार्य के लिए उसकी प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाते हुए हायर अथॉरिटी के हाथों पुरस्कृत कराने की भी बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










