दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन
दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रौतारा थाना कांड संख्या 03/26 के तहत शराब पीने के आरोप में दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर रौतारा पुलिस ने सदलपुर खुर्द गांव में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को शराब पीने में पकड़ा गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद पिता गफूर, बनभाग, आदमपुर, थाना नगर, जिला पूर्णिया तथा नितेश कुमार पिता जीवछ यादव, सादलपुर खुर्द, थाना रौतारा, जिला कटिहार निवासी के रूप में की गई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन