बच्चों के उत्साह को बढ़ाने कर्नल एकेडेमी में विज किड कार्निवेल समारोह

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 07 Jun 2026 6:08 PM

विज्ञापन

कर्नल एकेडेमी में विज किड कार्निवेल समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

विज्ञापन

– विद्यार्थियों की मेहनत, लगन व अनुशासन से होती है विद्यालय की पहचान

कटिहार के प्रतिनिधि के अनुसार

कर्नल एकेडेमी में विज किड कार्निवेल समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. जिसमें विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का अवसर दिया जाता है. विज किड कार्निवेल समारोह में कर्नल एकेडेमी व बाहरी विद्यालय के कक्षा यूकेजी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ. इसके पश्चात दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई.

विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन

विज किड कार्निवेल समारोह में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिनमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां शामिल थीं. यूकेजी से लेकर कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए कॉलर कोडिंग और फिल द सेप एक्टिविटी का आयोजन किया.

कक्षा तीन और चार के विद्यार्थियों के लिए स्पेल बी एवं टेबल टाइटन्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा पांच और छह के विद्यार्थियों के लिए स्पेल बी एवं मैथ निंजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों के लिए स्पेल बी एवं मेंटल मैथ गेम का आयोजन किया गया.

प्रथम से तृतीय के पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पिता राज, द्वितीय स्थान अन्वेषा झा, तृतीय स्थान पल्लवी कश्यप ने जीता. टेबल टाइटन्स प्रतियोगिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिशव कुमार, द्वितीय स्थान याशिका राज, तृतीय स्थान अनुज कुमार ने जीता. ग्रूप बी में स्पेल बी की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनया शर्मा, द्वितीय स्थान आराध्य राज, तृतीय स्थान राजलक्ष्मी ने जीता. ग्रूप बी में टेबल टाइटन्स प्रतियोगिता की प्रथम स्थान अकर्ष कुमार, द्वितीय स्थान रितेश राज, तृतीय स्थान सानिध्य राज ने जीता.

ग्रूप डी स्पेल बी एवं मैथ निंजा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शौर्य समृद्धि-दिव्यांश भगत, द्वितीय स्थान विक्रमादित्य सिंह-यश राज और तृतीय स्थान कृतज्ञ कुमार-रिसब राज ने जीता. विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान की गई. कर्नल एकेडेमी के प्रमुख कर्नल अक्षय यादव ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का स्थान भी है.

यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य भी सिखाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और लगन भी बहुत जरूरी है. हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और ईमानदारी से प्रयास करें. कर्नल एकेडेमी के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की सबसे बड़ी शक्ति हैं. आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन ही हमारे विद्यालय की पहचान है. बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी बहुत आवश्यक है. शिक्षक ही एक विद्यार्थी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

अभिभावकों का सहयोग भी हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. आपके सहयोग और विश्वास के कारण ही विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है. कर्नल एकेडेमी के प्रधानाचार्य राजीव एंड्रू ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि उसे व्यावहारिक और सामाजिक ज्ञान भी होना चाहिए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन