सालमारी बाजार की सड़क पर जलजमाव से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
सालमारी बाजार की सड़क पर जलजमाव से परेशानी

सालमारी बाजार की सड़क पर जलजमाव से परेशानी

विज्ञापन

बलिया बेलौन शुक्रवार के रात में पहली बारिश से सालमारी बाजार के सड़कों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सब से अधिक स्टेट बैंक के सामने एंव गोपाल सेठ के दुकान के पास की सडक पर जलजमाव है. यहां सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो गया है. लोगों के साथ साथ दुकानदार भी परेशान रहे.लोगों ने कहा की सालमारी जैसे व्यस्त बाजार में इस तरह का जलजमाव चिंता का विषय है. प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है. सालमारी की यह कोई नई समस्या नहीं है. वर्षों से सालमारी कालेज चौक, मजार रोड, धर्मशाला रोड, चौक बाजार, सहित यहां की सड़कों पर कई स्थानों पर बारिश होते ही जल जमाव हो जाता है, जिसकी वजह से पैदल चलने वाले को तो काफी परेशानी उठानी पड़ती है. वहीं बाईक, टोटो, टेम्पो सहित अन्य सभी वाहनों को जल जमाव से रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है. जलजमाव के कारण हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार सभी को जल जमाव होकर गुजरना पड़ता है. स्कूली बच्चों, छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. सालमारी बाजार में जल निकासी को लेकर आज तक नाले का निर्माण नहीं हो पाया है. यहां जगह जगह जल जमाव की स्तिथि उत्पन्न हो रही है. लोगों ने सालमारी में नाले का निर्माण एवं जल जमाव से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन