बारिश से कई सड़कों पर जलजमाव, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन
बारिश से कई सड़कों पर जलजमाव, राहगीर परेशान

बारिश से कई सड़कों पर जलजमाव, राहगीर परेशान

विज्ञापन

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आजमनगर बाजार स्थित महादलित टोला को जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील रहने के कारण सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहता है. जबकि हेडक्वार्टर के मुखिया डॉ भरत कुमार राय का आवास उक्त रोड के निकट अवस्थित है. उनके घर के आगे गड्ढे हैं और सालों भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. लोगों को आवागमन में परेशानी होती है. ग्रामीणों के अनुसार इस स्थिति में चलने की लोगों को आदत बन चुकी है. मोहल्ले के लोगों की माने तो उक्त सड़क का निर्माण पीसीसी ढलाई कार्य से हुई थी. साल डेढ़ साल बीतने के बाद ही सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी. जलजमाव की स्थिति को बरसों से झेलते हुए मोहल्ले के लोग आवागमन करने को मजबूर है. मोहल्ले के लोगों ने जिला पदाधिकारी कटिहार से उक्त सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन