नौका प्रतियोगिता में गोलाघाट के विष्णु सिंह की टीम रही अव्वल

Updated at : 09 Oct 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
नौका प्रतियोगिता में गोलाघाट के विष्णु सिंह की टीम रही अव्वल

नौका प्रतियोगिता में गोलाघाट के विष्णु सिंह की टीम रही अव्वल

विज्ञापन

अमदाबाद र दुर्गापुर पंचायत के वार्ड एक गोविंदपुर गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौका प्रतियोगिता हुई. नौका प्रतियोगिता में सात नाविकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का शेख चांद, रजिक हुसैन, कमेटी के अध्यक्ष नरेश पासवान, सचिव शेख हलीमुद्दीन आदि ने शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले गोलाघाट के नाविक विष्णु सिंह की टीम ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान गोपालपुर के नाविक भुटारी सिंह की टीम व तृतीय स्थान नया टोला गोविंदपुर के विकास महलदार की टीम ने प्राप्त किया. पुरस्कार देकर व प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें पुरस्कृत किया है. कमेटी के अध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि पिछले करीब 100 वर्षों से अधिक समय से नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस बार सात नाविकों ने हिस्सा लिया था. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, समाज सेवी ऋषिकांत मंडल, कमेटी के अध्यक्ष नरेश पासवान आदि ने पुरस्कार वितरण किया. अभिषेक नायक, विवेक कुमार, राकेश कुमार, सोनू कुमार, देवी मेडिकल पूर्णिया के प्रोपराइटर अरविंद कुमार मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन