बरंडी बांध अतिक्रमण खाली कर जनहित में तटबंध निर्माण में ग्रामीणों सहयोग करें

बरंडी बांध अतिक्रमण खाली कर जनहित में तटबंध निर्माण में ग्रामीणों सहयोग करें
बरारी तीन प्रखंड को जोड़ने वाली गुरूमेला पंचायत की झऊवाकोल बरंडी बांध पर करीब दो सौ मीटर बांध पर बसे विस्थापित परिवार के बीच शनिवार को जिला कार्यपालक दण्डाधिकारी राकेश रंजन, सीओ मनीष कुमार, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढागोला के कार्यपालक अभियंता शुशांत शेखर पहुंचे. वहां उपस्थित वीआईपी नेता उमेश सिंह निषाद, बबलू सिंह निषाद, प्रकाश सिंह निषाद सहित ग्रामीणों की समस्या को सुना. ग्रामीणों के साथ तटबंध पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया. फिर बांध पर चौपाल लगाकर कार्यपालक दण्डाधिकारी राकेश रंजन ने झऊवाकोल बरंडी बांध पर बसे लोगों को बताया कि सरकार द्वारा तटबंध मजबूती एवं ऊंचीकरण के साथ पक्कीकरण करने की योजना का सभी लोग सहयोग कर भविष्य को बेहतर बनाने में लग जाय. बांध बनेगा तो सुविधा जनहित को होगी. सरकार आपकी सुविधा के लिए यह योजना साढ़े पांच करोड़ की स्वीकृति दी है. बांध से अतिक्रमण हटाकर बाढ़ नियंत्रण के अधिकारी के साथ सहयोग कर निर्माण कराने में लग जाये. उमेश सिंह निषाद को भी ग्रामीणों के साथ मिलकर बांध निर्माण कार्य में सहयोग करने को कहा. कार्यपालक दण्डाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की यह आपके लिए आपका काम हो रहा है. इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा. ग्रामीणों ने भी इस कार्य में सहयोग करने की बात को स्वीकारा. जबकि बांध के दोनों ओर के जमीन मालिक ने विरोध भी जताया. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शुशांत शेखर ने दण्डाधिकारी को बताया कि बांध की अर्जित भूमि 135 फीट चौड़ी है. बांध एवं फ्लेंक लेकर करीब 50 फीट में कार्य होगा. कार्यपालक दण्डाधिकारी ने अंचल पदाधिकारी व बाढ़ नियंत्रण के इंजीनियर को काम शुरू करने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सहयोग मिला तो दस दिन में बांध बनकर तैयार हो जायेगा. मौके पर बीआईपी नेता उमेश सिंह निषाद, बबलू सिंह, प्रकाश सिंह, राजू सिंह, अखिलेश सिंह, भैरो सिंह, दिलीप सिंह, वकील सिंह, डीलर संघ के अजीत सिंह पप्पू, डीलर अजय मोदी, सहायक अभियंता विजय कुमार, कनीय अभियंता चंदन कुमार, उमेश यादव, सलीम सहित ग्रामीण महिला एवं युवा मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




