बेटियों के जन्म लेने पर ग्रामीणों ंपौधा लगाने का लिया संकल्प

बेटियों के जन्म लेने पर ग्रामीणों ंपौधा लगाने का लिया संकल्प
कोढ़ा प्रखंड के संदलपुर पंचायत के मकईपुर गांव में एक प्रेरणादायक व अनूठी परंपरा की शुरुआत की गयी है. यहां बेटियों के जन्म लेने पर ग्रामीण एक फलदार पौधा लगाने का संकल्प ले रहे हैं. न केवल खुशी का इजहार हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंच रहा है. इसी क्रम में हाल ही में जन्मी बच्ची के स्वागत में गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दीपक चौहान ने बताया कि नवजात बच्ची के पिता का नाम बादल चौहान व दादा का नाम पिंटू चौहान है. जैसे ही बच्ची के जन्म की सूचना मिली, ग्रामीणों ने मिलकर एक आम का पौधा उपलब्ध कराया. बच्ची के हाथों से प्रतीकात्मक रूप से पौधा समर्पित कर उसे रोपित किया. उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी बेटियों के जन्म पर इसी तरह पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जायेगा. ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने में मदद करेगी. विशेष रूप से बेटियों के जन्म पर इस प्रकार का आयोजन समाज में समानता और जागरूकता का संदेश दे रहा है. गांव में इस पहल की सराहना की जा रही है. लोग इसे एक प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं, जो अन्य पंचायतों और क्षेत्रों के लिए भी उदाहरण बन सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










