जर्जर हवामहल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जर्जर हवामहल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 13 कजरी गांव में जर्जर हवामहल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की. कहा बरसात में छत से पानी टपकता है. रोहित ऋषि, सोनी देवी, गीता देवी, दुलारी देवी, मंगली देवी, गहनू ऋषि, रुकमा देवी, सुरमिला देवी, झुनिया देवी, गिरजा देवी, अरविंद ऋषि, नीरज परिहार, रोशन परिहार सहित ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल से हवामहल जर्जर स्थिति में है. फर्श काफी टूट कर धंस चुका है. जो बैठने लायक नहीं है. बरसात के दिनों छत से पानी टपकता है. वर्तमान में हवामहल का लाभ हम ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. बताया आम राहगीरों व ग्रामीणों के लिए आराम फरमाने के लिए सड़क किनारे कल्याण विभाग फंड से हवामहल का निर्माण कराया गया है. हवामहल की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है. बावजूद इस पर आज तक कोई पहल नहीं हुआ. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए हवामहल मरम्मत की मांग विभाग से की है. बीडीओ रीना कुमारी ने कहा कि स्थलीय निरीक्षण कर इसका जायजा लिया जायेगा. साथ ही इसको लेकर कल्याण विभाग को पत्र लिखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




