कुचयाही गांव की स्ड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान

Updated at : 28 Jul 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
कुचयाही गांव की स्ड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान

कुचयाही गांव की स्ड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन

प्राणपुर प्राणपुर पंचायत के वार्ड संख्या चौदह कुचयाही गांव में बारिश के पानी से जलजमाव हो गया है. जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. कुचयाही गांव से प्रखंड मुख्यालय तक पक्की सड़क बना हुआ है. लाखों रुपए खर्च कर नाला का निर्माण किया गया है. पर असमाजिक तत्वों ने नाला का पानी जाम कर देने के कारण तथा हल्की बारिश होने पर भी बारह महीनों तक जल जमाव कि समस्या बनी रहती है. जिससे ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के बिमारी, बच्चों को विद्यालय आवागमन करने तथा ग्रामीणों को हाट बाजार व प्रखंड मुख्यालय आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिसको लेकर ग्रामीणों में जन प्रतिनिधि व प्रखंड प्रशासनिक अधिकारी के प्रति काफी आक्रोश का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर जल निकासी कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन