बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धाजा घाट चौक जाम

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Jun 2026 7:30 PM

विज्ञापन

बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धाजा घाट चौक जाम

विज्ञापन

– चेतावनी व्यवस्था नहीं सुधरी तो कोढ़ा पीएसएस का होगा घेराव कटिहार प्रखंड के विनोदपुर पंचायत के धाजा घाट चौक पर मंगलवार की रात बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया. लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने रात करीब 9 बजे मुख्य चौक को जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर और नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है. पूरे दिन में महज 2 से 3 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है. जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. खासकर रात के समय बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी में लोग रात भर जागने को मजबूर हैं. पीने के पानी और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है. लो वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य विद्युत उपकरण भी सही तरीके से नहीं चल पा रहे हैं. इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे कोढ़ा पीएसएस का घेराव करेंगे. आंदोलन को और उग्र रूप देंगे. इस संबंध में जब कोढ़ा के जेई पंकज ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ऊपर से ही बिजली की आपूर्ति कम मिल रही है. जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती करनी पड़ रही है. आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए जायेंगे. फिलहाल धाजा घाट चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया है. अब देखना यह है कि विभाग कब तक इस समस्या का स्थायी समाधान निकाल पाता है या फिर ग्रामीणों का आंदोलन और तेज होता है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन