विधानसभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच की जा रही

Updated at : 08 Oct 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच की जा रही

विधानसभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच की जा रही

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुरी तरह मुस्तैद हो चुकी है. पुलिस ने हाइवे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है. इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. रौतारा पुलिस द्वारा विभिन्न सड़क मार्गों पर पुरी गहनता से सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जिसमें कटिहार पुर्णिया मार्गों से गुजरने वाली सभी वाहनों की तलाशी लेते हुए, वाहनों की ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, आनर बुक, इंशुरेंश, प्रदुषण से संबंधित आदि कागजातों की जांच कर तलाशी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ-साथ अवैध धन, शराब, हथियार आदि की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन