चुनाव को ले कोलासी में चला वाहन चेकिंग अभियान

Updated at : 24 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को ले कोलासी में चला वाहन चेकिंग अभियान

चुनाव को ले कोलासी में चला वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

कोढ़ा त्योहारी सीजन व आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने वाहनों की जांच अभियान को तेज कर दिया है. इस दौरान शुक्रवार को कोलासी पुलिस शिविर के कटिहार- गेड़ाबाड़ी मार्ग पर पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया. कोढ़ा थाना के संवेदनशील स्थान, मुख्य मार्गों व सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गयी हैं. जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों, अवैध नकदी, शराब, हथियार व अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर विशेष तैनात पुलिस टीम की निगरानी रखी जा रही है. वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. कोलासी थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों में भीड़-भाड़ बढ़ने और चुनावी माहौल के कारण सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. कोढ़ा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन