ePaper

कामाख्या व हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

Updated at : 23 Jan 2026 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
कामाख्या व हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

कामाख्या व हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन

– यात्रियों ने कहा यात्रा के दौरान ट्रेन की साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी कटिहार सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नंबर 27576 की बहुप्रतीक्षित वाणिज्यिक सेवा कामाख्या रेलवे स्टेशन से वाया कटिहार रेल मंडल होते हुए पहली बार शुरू हुई. कामाख्या से हावड़ा की पहली यात्रा के भाग्यशाली यात्रियों ने इस प्रीमियम ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने में सक्षम होने पर खुशी व्यक्त की. कामाख्या स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत रेलवे सेवा कर्मियों द्वारा गुलाब के फूलों से किया गया. जिससे उनकी यात्रा भविष्य में याद रखने योग्य यादगार बन गयी. बता दें कि पीआरएस और अन्य साइटों से टिकट आरक्षण खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पहली सेवा की सभी सीटें बुक हो गयी. 17 जनवरी को प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किए थे. वंदे भारत स्लीपर की गति, आराम और आधुनिक सुविधाओं को लेकर कुछ घंटे में ही सभी टिकटें बिक गयी. यात्रियों ने इस ट्रेन में उपलब्ध कराये जाने वाले बेडरोल की गुणवत्ता और विभिन्न प्रकार की अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री पर प्रसन्नता व्यक्त की. यात्रियों ने भी भारत सरकार की. इस मेक इन इंडिया पहल पर संतुष्टि व्यक्त की. कई यात्रियों ने ट्रेन में साफ-सफाई और कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया पर भी अपने विचार व्यक्त किया. कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान ट्रेन की साफ-सफाई और स्वच्छता बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है. हावड़ा से ट्रेन नंबर 27575 की वापसी यात्रा सेवा शुक्रवार को हुई. यात्रियों को यात्रा के दौरान प्रीमियम गुणवत्ता वाले बेडरोल आइटम के अलावा आईआरसीटीसी के माध्यम से लगे कैटरर द्वारा शानदार असमिया और बंगाली व्यंजन प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन