पशुओं को टीका लगाने के लिए वैक्सीनेटर टीम रवाना

पशुओं को टीका लगाने के लिए वैक्सीनेटर टीम रवाना
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के पशु चिकित्सालय परिसर से पशुपालन पदाधिकारी डॉ जयप्रकाश कुमार ने वैक्सीनेटर टीम को रवाना किया. पशुपालन विभाग बिहार सरकार के आदेशनुसार प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में डोर टू डोर भ्रमण कर गला घोंटू व लंगड़ी रोग के विरुद्ध 17 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक टीकाकरण किया जायेगा. साथ में भूख जगने के लिए किरमी का दवाई दिया जायेगा. प्राणपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के पशु चिकित्सा वैक्सीनेटर को रवाना किया गया. इस मौके पर प्रशांत कुमार रजक, बिनोद रविदास, प्रभास कुमार राम, अमर कुमार रजक, रवि कुमार के साथ दर्जनों पशु चिकित्सा वैक्सीनेटर टीम मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










