नई तकनीक सेगवे से आरपीएफ ने रेलवे सुरक्षा बढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
नई तकनीक सेगवे से आरपीएफ ने रेलवे सुरक्षा बढ़ाई

नई तकनीक सेगवे से आरपीएफ ने रेलवे सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन

कटिहार रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आरपीएफ ने आधुनिक तकनीक सेगवे इलेक्ट्रिक साइकिल का सहारा लिया है. आरपीएफ इस माध्यम से रेलवे स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्मों पर सुरक्षा निगरानी बढ़ाई है. सेगवे के जरिए आरपीएफ के जवान कम समय में पूरे स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं. जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित नजर रखी जा सके. निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, ट्रेनों के आसपास के क्षेत्रों एवं यात्रियों की गतिविधियों की बारीकी से जांच की गई. आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार कटिहार में आरपीएफ द्वारा यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया है. जिसे भविष्य में धीरे धीरे और ज्यादा व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है. सेगवे के प्रयोग से निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी हुई है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी. इस नई पहल से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और रेलवे परिसर में सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है.मौके पर आरपीएफ ईस्ट कार्यालय प्रभारी राकेश कुमार के साथ आरपीएफ अधिकारी और जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन