यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन
यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराया

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराया

विज्ञापन

कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे “बी ” डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल बी में शुक्रवार का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों का लक्ष्य दिया. न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस ने 25 बॉल मे 34 रन, आदित्य नयन 26 बॉल 18 रन और हरी ओम 25 बॉल मे 14 रन बनाया. गेंदबाजी में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से आदर्श ने 3 विकेट, सुधांशु ने 2 विकेट और आयुष और ऋषि ने 1-1 विकेट लिया. 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 22.1 ओवर मे 8 विकेट खोकर 136 रन ही बनाकर 2 विकेट से मैच जीत गई.यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन 21 रन,आयुष 19 रन, और ऋषि ने 17 रन बनाया. गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से प्रिंस ने 4 विकेट, किशु 3 विकेट और अतुल आदित्य ने 1 विकेट लिए.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन से प्रिंस और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब से आयुष को सयुक्त रूप से दोनों टीम के प्लेयर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भरत भूषण झा और बमबम यादव ने दिया. निर्णायक के रूप में अनुराज साह और सौरभ कुमार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन