अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 8 टीमों के बीच मुकाबला

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, 8 टीमों के बीच मुकाबला
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के मुसापुर में सुमन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन मत्स्यजीवी सहयोग समिति कोढ़ा के मंत्री अखिलेश सिंह, रामबिलास पासवान, वार्ड सदस्य गोपीचंद पासवान एवं हेलाल ने संयुक्त् रूप से फीता काटकर किया.उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. खेल से न केवल शरीर मजबूत और तंदुरुस्त रहता है, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है. सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जा रहे हैं. खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




