उमवि दुर्गापुर के सहायक शिक्षक को सेवानिवृति पर दी विदाई

उमवि दुर्गापुर के सहायक शिक्षक को सेवानिवृति पर दी विदाई
बरारी दुर्गापुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशवाहा टोला दुर्गापुर के सहायक शिक्षक दिनेश प्रसाद यादव की सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार ने विदाई समारोह का आयोजन कर सम्मान पूर्वक विदाई दी. कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी महेन्द्र प्रसाद सिंह, जियाउल हक, धीरेन्द्र प्रसाद यादव, गुरु नानक कन्या मवि के प्रधानाध्यापक भगत सहित विद्यालय प्रधानाध्यापक व विद्यालय परिवार ने बुके एवं अंगवस्त्र देकर सहायक शिक्षक दिनेश यादव को उनके द्वारा किये गये शिक्षण कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मान दिया. मौके पर विद्यालय के बच्चे व अभिभावक भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










