मवेशी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ धराये, पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
मवेशी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ धराये, पुलिस को सौंपा

मवेशी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ धराये, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में था आक्रोश बारसोई बारसोई प्रखंड के समसपुर गांव में शनिवार की देर रात मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े गए दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने तत्काल आबादपुर पुलिस के हवाले कर दिया. समसपुर गांव से दो मवेशी चुराकर भागने की कोशिश कर रहे चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया. इसकी सूचना मिलते ही आबादपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई. ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं हो रही थीं जिससे लोगों में आक्रोश था. मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल वदुद, सरपंच प्रतिनिधि आरिफ एवं श्रीनाथ साहा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मालतीपुर निवासी इनामुल एवं मुजफ्फर के रूप में हुई है. आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद ने बताया कि दोनों संदिग्धों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है. प्रथम दृष्टया मवेशी चोरी का मामला सामने आया है, पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी, पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन