अभाविप के महासदस्यता अभियान के तहत जोड़े गये दो हजार नये सदस्य

Updated at : 09 Sep 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप के महासदस्यता अभियान के तहत जोड़े गये दो हजार नये सदस्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को महासदस्यता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

कटिहार. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को महासदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में सदस्य अभियान के तहत नये- नये सदस्यों को जोड़ा गया. प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए एक अगस्त से 30 अगस्त तक समय निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर तक किया गया. इस बार दस हजार सदस्यता का लक्ष्य लिया गया है. विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि परिषद के सदस्य बनकर विद्यार्थी जहां शैक्षणिक परिसरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, भ्रष्टाचार, अनाचार आदि के विरुद्ध छात्र-शक्ति के स्वर को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकते हैं. समाज में ऊंच-नीच, अस्पृश्यता, अमीरी-गरीबी जैसे भावों को मिटाकर एक समरस समाज के निर्माण में सहभागी भी बन सकते हैं. जिला सदस्यता प्रमुख रवि सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में जुड़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को साथ लेकर परिषद आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करेगा. 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर कुल 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है. मंगलवार को अधिकतम सदस्यता के रूप में सदस्यता अभियान चलाया गया. अधिकतम सदस्यता अभियान में दो हजार नए सदस्य बनाए गये. मौके पर प्रांत सोशल मीडिया सह प्रमुख जय कुमार, कार्यालय मंत्री पीयूष सिंह, प्रणव यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन