ePaper

21 लीटर शराब संग दो तस्कर धराये, बाइक जब्त

Updated at : 24 Jan 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
21 लीटर शराब संग दो तस्कर धराये, बाइक जब्त

21 लीटर शराब संग दो तस्कर धराये, बाइक जब्त

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाकर दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला थाना क्षेत्र में लगातार कार्रवाई करते आ रही है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनिया में वाहन चेकिंग अभियान चला रखी थी. पश्चिम बंगाल की ओर से रोशना प्राणपुर होते हुए एक बाइक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनियां में प्रवेश किया. बाइक देख पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोकने का इशारा दिया. जब बाइक रुकी तो पुलिस ने तलाशी लिया. बाइक से 21.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अमित कुमार भगत, पिता सुनील भगत, इरफान, पिता मूसा दोनों ग्राम लाभा, थाना रोशना के विरुद्ध स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन