26 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

26 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिनिधि, कटिहार एसपी के निर्देश पर तेलता थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो तस्कर को 26 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. तेलता थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर य दो तस्कर राजवीर कुमार, पिता पिनका राय, सीताराम कुमार उम्र 25 वर्ष पिता जयचंद्र महलदार दोनों ग्राम कुम्हरी वार्ड नंबर-01 थाना कदवा निवासी को कुल-26.950 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है. सालमारी स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, खुशी की लहर बलिया बेलौन सालमारी क्षेत्रवासियों की लंबे समय से उठाई जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है. क्षेत्र की सांसद तारिक अनवर व विधायक निशा सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात कर दिए गये ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. अब 12505/12506 कामाख्या-आनंद विहार- कामाख्या दैनिक नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 15621/15622 कामाख्या-आनंद विहार- कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव सालमारी स्टेशन पर होगा. हालांकि रेलवे ने ट्रेनों के ठहराव की तिथि की घोषणा बाद में करने की बात कही है. विधायक निशा सिंह ने कहा कि यह निर्णय सालमारी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत है. लंबे समय से यहां के लोग दिल्ली और असम जाने के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर निर्भर थे. अब सालमारी से सीधा आनंद विहार और कामाख्या तक यात्रा करना आसान होगा. रेलवे के इस फैसले की खबर मिलते ही सालमारी क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया. जदयू के शिव कुमार अग्रवाल, राजद के विष्णु अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ताओं अशोक सरावगी, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मंडल, भाजपा युवा नेता शुभम अग्रवाल, अंकित यादव, लालू भगत, देवनारायण नुनिया, दीप कुमार दास, सनी यादव, राखल विश्वास, अशोक सिंह आदि ने स्वागत किया. सांसद विधायक को साधुवाद दिया. दो महिला तस्कर गिरफ्तार प्राणपुर प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र के रोशना गांव से बीते लम्बे समय से बिक्री कर रहे दो महिला शराब तस्कर को रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर आगे कि करवाईं शुरू कर दी है. रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के रोशना गांव में चुप चोरी कर शराब बिक्री कर रहे थे., जिसको रोशना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दो महिला शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर आगे कि करवाईं शुरू कर दिया गया है. इस मौके पर रोशना सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सूर्यकांत कुमार सिंह के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




