13 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 06 Nov 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
13 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

13 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 13.500 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी व चेकिंग अभियान चला रही है. इसी दौरान मद्य निषेध टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के झौंआ से संजय कुमार साह पिता चमरू साह को 20 बोतल तथा केन बियर एवं 6 बोतल विदेशी शराब के साथ कुल 10.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफतार किया. जबकि उत्पाद विभाग की दूसरी टीम ने बरारी थाना के सेमापुर में छापेमारी कर शिवनंदन कुमार पिता विनोद यादव को तीन लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि दोनों तस्करों के विरुद्ध कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन