अपराध की साजिश रच रहे दो गिरफ्तार

अपराध की साजिश रच रहे दो गिरफ्तार
– चोरी की बाइक बरामद कटिहार डंडखोरा थाना पुलिस ने दो शातिर चोर को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि घोघरा मोड़ के पास दो शातिर चोर चोरी की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में डंडखोरा थाना पुलिस बल के साथ घोघरा मोड़ पर छापेमारी की. पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे. जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पुलिस उन दोनों आरोपित के पास से एक चोरी की बाइक बरामद किया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दीपक कुमार, पिता मानटेश्वर दास, विशाल मंडल, पिता राजू मंडल, दोनों कश कमरा बारी, संगतटोला, थाना-डंडखोरा निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




