ट्रक ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 11:18 PM
स्टेट हाइवे 77 पर शनिवार की रात लगभग नौ बजे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
फलका. फलका थाना क्षेत्र के बरेटा गांव के मुर्गी फार्म हाउस के समीप स्टेट हाइवे 77 पर शनिवार की रात लगभग नौ बजे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका पहुंचाया. जिसमे दो बाइक सवार युवक सन्नी कुमार 22 वर्ष पिता विजय यादव साकिन महाराजगंज एवं मत्तो यादव, पिता सुरेंद्र साकिन बजरहा पूर्णिया निवासी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जबकि श्रवण कुमार उम्र 24 वर्ष पिता डोमी यादव साकिन बजरहा गंभीर रूप से घायल है. हालत नाजुक देखते डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक बुलेट बाइक से फलका से अपने घर बजरहा दियारा जा रहा था. इसी क्रम में बरेटा मुर्गी फार्म हाउस के समीप स्टेट हाइवे 77 पर मीरगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे तीनों युवक गंभीर रूप जख्मी हो गया. फलका अस्पताल ले जाने के क्रम में दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक श्रवण कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी है. जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इधर सूचना मिलते ही फलका थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तैयारी में जुट गये है तथा ट्रक जब्त कर लिया है. चालक फरार बताया जाता है. घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










