विशेष लोक अदालत में अब तक सबसे अधिक चेक बाउंस के मामलों का हुआ निपटारा
मौके पर मौजूद न्यायिक पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
कटिहार की विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 9 मामलों का निपटारा कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। सुलह समझौते से सुलझे मामले, जानें पूरी जानकारी।
कटिहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया और सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान के महत्व पर बल दिया.
उद्घाटन कर सुलह-समझौते का दिया संदेश
जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह ने कहा कि चेक बाउंस मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा होने से दोनों पक्षों के बीच संबंध फिर से मधुर होने की संभावना रहती है. उन्होंने अधिक से अधिक मामलों के आपसी सहमति से समाधान की अपील की.
9 मामलों का हुआ रिकॉर्ड निष्पादन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश कमलेश सिंह देउ ने बताया कि विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 9 चेक बाउंस मामलों का निपटारा किया गया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में एक दिन में चेक बाउंस मामलों के इतने अधिक निष्पादित होने का यह पहला अवसर है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
पक्षकारों के लिए की गई विशेष व्यवस्था
उन्होंने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिससे अधिक से अधिक पक्षकार सुलह-समझौते के लिए आगे आए. साथ ही, लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई.
ALSO READ : टीकापट्टी से तीन युवक हिरासत में, हो रही है पूछताछ
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए