पूर्व सरपंच के निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सरपंच के निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी

पूर्व सरपंच के निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी

विज्ञापन

कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के बसुहार मजदिया निवासी पूर्व सरपंच लखन लाल महलदार (72) के असामयिक निधन पर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक, नेताओं जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट कर ईश्वर से मृत आत्मा को सदगति प्रदान करने की कामना की. दिवंगत पूर्व सरपंच अपने पीछे पत्नी तारा देवी, तीन पुत्री, दो पुत्र सहित पोते पोती से भरा-पुरा परिवार अपने पीछे छोड़ गये. इनके निधन का खबर पाकर पूर्व जिप सदस्य राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, बाम दल नेता अधिवक्ता कामरेड इन्द्रा नंद मंडल, पूर्वी मुरादपुर पंचायत के मुखिया अनीता कुमारी निषाद, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार उर्फ लालू आदि ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन