हादसे को दावत दे रहा झुका पेड़, दिघरी-हरदा सड़क पर बढ़ा खतरा

हादसे को दावत दे रहा झुका पेड़, दिघरी-हरदा सड़क पर बढ़ा खतरा
कटिहार के कोढ़ा से रिपोर्ट,
प्रखंड क्षेत्र के दिघरी पंचायत से हरदा को जोड़ने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर इन दिनों एक झुका हुआ पेड़ लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. बताया जाता है कि हाल ही में आई तेज आंधी के कारण सड़क किनारे एक बड़ा पेड़ पूरी तरह झुक गया है, जो कभी भी टूटकर सड़क पर गिर सकता है. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों और वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.स्थानीय ग्रामीण सिकंदर, मोफील, तसलीम और अफसर ने इस समस्या को लेकर चिंता जताई है. प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते झुके पेड़ को नहीं हटाया गया तो यह किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है. ताकि आमलोगों की आवाजाही सुरक्षित रह सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










