छठ को लेकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त

छठ को लेकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त
कोढ़ा छठ महापर्व को लेकर कोढ़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में नगर पंचायत के मुख्य बजार चौक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पुलिस बल ने मुख्य मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया. पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. भीड़ भाड़ इलाके में आमजनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें. यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुचारू बनाने को लेकर थानाध्यक्ष सुजित कुमार, एएसआई विवेक विक्रम, रविन्द्र कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मियों ने भागीदारी सुनिश्चित की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




