जाम से निजात को निगम की सड़कों का हो जीर्णोद्धारविधान पार्षद ने बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
जाम से निजात को निगम की सड़कों का हो जीर्णोद्धारविधान पार्षद ने बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन

जाम से निजात को निगम की सड़कों का हो जीर्णोद्धार विधान पार्षद ने बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत सड़कों का चौड़ीकरण और ड्रेनेज की उठाई मांग कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री नीरज कुमार सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपकर जाम की समस्या से निजात के लिए कटिहार नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों का जीर्णोद्धार, चौड़ीकरण और ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की. विधान पार्षद ने बताया कि जिला के प्रभारी मंत्री को ये सारी योजनाएं मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत सौंपी गयी है. उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से निर्मित सड़कों की स्थिति काफी दयनीय है. कई जगहों पर सड़कों पर बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए हैं. जिससे सुलभ रूप से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाती है. इससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. कटिहार शहरी क्षेत्र में सिंचाई प्रमण्डल कटिहार स्थित करीब साढ़े पांच किलोमीटर लम्बी नहर के दोनों ओर घनी आबादी है लेकिन नहर पर सड़क का निर्माण नहीं हो सका है. नहर पर सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को मिनी बायपास की सुविधा मिलेगी. इससे लोगों को जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी. क्योंकि यह नहर मूल रूप से शहर की हर मुख्य सड़क से जुडी हुई है. वार्ड न० 2 में भेडिया रहिका चौक से शमशेरगंज होते हुए कर्नल एकेडमी और तीनगछिया काली मंदिर के पहले कृषि विज्ञान केन्द्र के बगल से रोजितपुर हाइवे तक सड़क निर्माण कार्य कराया जाना अतिआवश्यक ह.| मिरचाईबाड़ी चौक से जिला अतिथि गृह होते हुए संकट मोचन मंदिर चौक और पानी टंकी चौक से रामकृष्ण मिशन स्कूल, हरदयाल चौक, अनाथालय रोड होते हुए इस्लामिया स्कूल चौक तक सड़क का चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कराना आवश्यक है| वार्ड नं० 3 में छीटाबाड़ी (काली मंदिर चौक) से चन्नाडीह तक और के.बी. झा कॉलेज चौक से लालकोठी रोड होते हुए संग्राम चौक तक सड़क का चौड़ीकरण, जीर्णोद्धार एवं ड्रेनेज निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगी. तीनगछिया बाजार समिति चौक से भोड़ाबाड़ी होते हुए उदामारेखा, ताजगंज फसिया चौक से अधीन अजबलाल मांझी चिल्ड्रेन्स अकादमी स्कूल होते हुए बाजार समिति चौक, पानी टंकी चौक से दौलतराम चौक, पटेल चौक, हरिगंज चौक होते हुए महमूद चौक तक सड़क का चौड़ीकरण, जीर्णोद्धार एवं ड्रेनेज निर्माण कराये जाने पर बल दिया. नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 131ए शहरी भाग कटिहार मेडिकल कॉलेज मोड से भेडियारहिका होते हुए अम्बेदकर चौक तक मुख्य सड़क पर ड्रेनेज आउटलेट सिस्टम, कोरियापट्टी चौक से बीएड कॉलेज होते हुए रेलवे लाइन तक सड़क का चौड़ीकरण, जीर्णोद्धार एवं ड्रेनेज और दुर्गास्थान चौक दुर्गा मंदिर के पीछे से विजय बाबू पोखर होते हुए तियरपाड़ा चौक तक सड़क का चौड़ीकरण, जीर्णोद्धार एवं ड्रेनेज निर्माण कार्य कराया जाना जरुरी है. कटिहार शहरी क्षेत्र अन्तर्गत अम्बेदकर चौक से उपविकास आयुक्त आवास एवं बिजली ऑफिस होते हुए कटिहार मनिहारी रोड एनएच तक सड़क एवं ढक्कन सहित नाला का निर्माण, एनएच 131ए के अंश भाग अमर जवान चौक से अम्बेडकर चौक तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्याकरण और अमर जवान चौक से पीएनटी चौक होते हुए ललियाही घाट तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक है. अम्बेदकर चौक से तेजा टोला चौक होते हुए तेजा टोला, बंगाली कॉलोनी तक ड्रेनेज सिस्टम और नाला निर्माण की मांग की. इसके अलावा कटिहार सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के बगल में बिहार सरकार की खाली पड़ी भूमि पर पार्क का निर्माण, वार्ड न. 21 अन्तर्गत 2 न. कॉलोनी के उद्यनपल्ली समिति में पोखर का निर्माण एवं सौन्दर्गीकरण, हवाई अड्डा चौक से कोशी घाट तक नाला का निर्माण की मांग की. विधान पार्षद ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कई कार्यों को तत्काल शुरू करवाने को लेकर सम्बंधित उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन