गस्ती के दौरान हथियार के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गस्ती के दौरान हथियार के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार

गस्ती के दौरान हथियार के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने पुलिस बल के जवान के साथ गस्ती के दौरान मंगलवार की रात हरनाथपुर मोड के निकट देसी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गाड़ी देख कर तीनों अपराधी बाइक से भागने का प्रयास करने पर पीछा करते हुए पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर एक कट्टा बरामद हुआ है. अवैध हथियार बरामद होने पर तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया. बाइक जब्त की गयी है. ये सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. इन अपराधियों को गिरफ्तार कर बडी साज़िश को नाकाम कर दिया. गस्ती के दौरान पुलिस की गाड़ी को देख कर अपराधी भागने का असफल प्रयास किया. पूछताछ में अपना नाम सोपन कुमार 21 वर्ष पिता देवेन्द्र राय, अशोक कुमार राय 20 वर्ष पिता मनोज राय, कृष्णा कुमार राय 24 वर्ष पिता नकुल राय तीनों, ग्राम गुआगांव थाना बायसी, जिला पूर्णिया निवासी बताया. तीनों अपराधियों के खिलाफ बलिया बेलौन थाना कांड संख्या 48/26 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन