शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर देसी विदेशी शराब बरामद किया है. एनएच 31 देवीपुर चौक से पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये तीन महिला शराब तस्करों को धर दबोचा. महिला तस्करों के पास से पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों का 24 लीटर विदेशी शराबद बरामद किया है. महिला तस्करों का नाम पता का पहचान पुलिस की ओर से दी गयी. जानकारी में नहीं बताया. शायद महिला संवेदनशीलता को लेकर पहचान को छुपाया गया. विदेशी शराब के साथ महिला तस्कर शराब लेकर कहां से आ रही थी. शराब का किस जगह डिलवरी करना था. इस बात की जानकारी पुलिस से नहीं मिल सकी. शराब तस्करी में महिलाओं के पकड़ में आने से सनसनी बन गयी. उधर पुलिस ने दियारा क्षेत्र के चांयटोला गांव में छापामारी कर 25 लीटर देशी शराब बरामद किया. चायटोला में छापामारी की यह कार्रवाई रतन मंडल के घर की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांयटोला मे देशी शराब का बिक्री किया जा रहा है. सूचना पर औचक छापामारी कर देशी शराब बरामद किया गया. शराब तस्करी सेवन के विरुद्व कुरसेला थाना पुलिस लगातार छापामरी की जा रही है. बावजूद तस्कर चकमा देकर तस्करी के अवैध धंधे को अंजामित करने से बाज नहीं आ रहे है. एक अन्य जानकारी में पुलिस ने थाना कांड संख्या 273/23 के आरोपित को छापामारी में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस आवशयक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










