255 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, टोटो जब्त

Updated at : 29 Jul 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
255 लीटर देशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, टोटो जब्त

पोठिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच के क्रम में 255 लीटर देसी चुलाई शराब, दो बाइक, एक टोटो के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

फलका. पोठिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच के क्रम में 255 लीटर देसी चुलाई शराब, दो बाइक, एक टोटो के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शराबबंदी को लेकर समकालीन अभियान के तहत लोहनी-गद्दी घाट पुल समीप वाहन जांच शुरू की गयी. इस दौरान दो बाइक सवार बाइक पर पीछे बोरा बांध कर गद्दी की ओर से आ रहा था. जिसे रुकने का इशारा किया गया. लेकिन दोनों बाइक सवार पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा. जिसे दलबल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ की गयी. पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम सूरज कुमार मंडल, सावन कुमार दोनों भंगहा गांव निवासी बताया तथा बाइक पर बंधे बोरा में 185 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी, जिसके बाद स्टेट हाइवे-77 पर गुदरी स्थान समीप वाहन जांच शुरू की गयी. इस दौरान भंगहा की ओर से आ रही एक टोटो से 70 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी. पूछताछ में टोटो चालक ने अपना नाम चंदन कुमार भंगहा गांव निवासी बताया, जिसके उपरांत दोनों बाइक व टोटो सहित शराब जब्त कर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन