शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से तीन मवेशी सहित पांच घर जला

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से तीन मवेशी सहित पांच घर जला

शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से तीन मवेशी सहित पांच घर जला

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर पंचायत के वार्ड संख्या सात धबौल गांव में शुक्रवार की रात्रि तकरीबन दो बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से तीन मवेशी सहित पांच मजदूर का घर जलकर राख हो गयी. जिससे लाखों रुपए कि क्षति हुई है. अग्नि पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया कि,प्राणपुर थाना क्षेत्र के धबोल गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से सोगरा खातून, रूबी खातून, अख्तरी खातून, अफसाना खातून, सुलेमा खातून का तीन मवेशी सहित आग बुझाने के पूर्व सारा सामान सहित जलकर राख हो गया. कर्मचारी मृत्युंजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निकांड का जांच रिपोर्ट कार्यालय को सौंपते हुए तत्काल आपदा से चेक, प्लास्टिक एवं कीट की व्यवस्था कराया गया. आगजनी की घटना से पीड़ित परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन